Tue, Nov 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन में फर्जी साधु पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, लाठी-डंडों से पीटा; शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप

by Tarun Bhardwaj • September 22, 2026
Women's anger erupts against a fake sadhu in Vrindavan

वृंदावन में फर्जी साधु पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, लाठी-डंडों से पीटा; शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। धर्मनगरी के चैतन्य बिहार क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस से फर्जी साधु हिम्मत गिरी उर्फ हेमंत राज मीणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर निसंतान और विधवा महिलाओं को झांसे में लेकर शारीरिक शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप है। पूर्व में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस से बचकर भाग रहे आरोपी को पकड़ने के लिए पीड़िताओं और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने योजना बनाई थी।

झांसा देकर शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप

मध्यप्रदेश की एक पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित एक देवी मंदिर में आरोपी से हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर उसका उत्पीड़न किया और इसकी शिकायत 7 महीने पहले चित्तौड़गढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी।

आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और अन्य माध्यमों पर फर्जी नाम बदलकर महिलाओं, विशेषकर निसंतान और विधवा महिलाओं से संपर्क साधता था और उन्हें अपने झांसे में लेता था।

पीड़िताओं का गंभीर आरोप है कि आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था, जिसके चलते सामाजिक बदनामी के डर से कई महिलाएं खुलकर सामने नहीं आ पा रही थीं।

गेस्ट हाउस में बनाया गया प्लान, पुलिस के हवाले

आरोपी को कानून के दायरे में लाने के लिए पीड़िताओं ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति तैयार की। रणनीति के तहत आरोपी से संपर्क कर उसे वृंदावन के चैतन्य बिहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया गया।

आरोपी के पहुंचते ही पीड़ित महिलाएं और कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उसे घेर लिया, जिसके बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को हिरासत में लेकर वृंदावन कोतवाली ले गया।

पुलिस की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई

वृंदावन कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़िता की ओर से प्राप्त लिखित शिकायत (तहरीर) और मामले से जुड़े सभी कानूनी तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चूंकि मूल घटनाक्रम राजस्थान का बताया जा रहा है, इसलिए संबंधित थाने को भी अग्रिम विधिक प्रक्रिया हेतु सूचित किया जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Krishna Mukherjee: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म जगत में शोक की लहर

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

केनरा बैंक और PNB ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव ट्रेड मार्केट में मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव; पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना ‘सावन आया है’ रिलीज कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर गहराया विवाद; थाने पहुंचे सांसद पप्पू यादव, दर्ज कराई शिकायत मथुरा में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने एसडीएम स्तर के पांच अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट को कहा अलविदा अभिनेता तुषार कपूर को कॉल पर मिली धमकी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की मांग मथुरा के ‘ब्रजरज उत्सव 2026’ की समय-सीमा बढ़ी