Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बांके बिहारी कॉरिडोर समर्थन को लेकर महिलाओं की पहल, डीएम को भेंट की ईट

by Arpita Singh • June 17, 2025
महिलाओं की पहल

बांके बिहारी कॉरिडोर समर्थन को लेकर महिलाओं की पहल, डीएम को भेंट की ईट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर मंगलवार को एक नई पहल देखने को मिली। नव सृजन ब्रज मंडल संस्था और मिशन शक्ति समूह से जुड़ी ब्रज क्षेत्र की महिलाओं ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से मुलाकात की और कॉरिडोर के समर्थन में उन्हें एक ईट भेंट की। यह ईट प्रतीकात्मक रूप से कॉरिडोर निर्माण में सहयोग और समर्थन का संकेत था।

महिलाओं का कहना है कि कॉरिडोर निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उनका मानना है कि समय के साथ परिवर्तन ज़रूरी है और वर्तमान में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस तरह की व्यवस्था आवश्यक है।

महिलाओं ने पहल करते हुए कहा कि मंदिर प्रबंधन द्वारा वर्तमान में दी जा रही सुविधाएं सीमित हैं, जबकि श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में एक सुव्यवस्थित कॉरिडोर मंदिर की गरिमा और भक्तों की सुविधा दोनों के लिए उपयोगी होगा।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गंगारानी चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति चतुर्वेदी, संरक्षक महेश चतुर्वेदी सहित कई सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहीं और सभी ने एकमत से कॉरिडोर निर्माण को समय की मांग बताया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.