Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महिला आरक्षण बिल: पीएम ने छूकर किया महिलाओं को प्रणाम, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

by manish • September 22, 2023

महिला आरक्षण बिल: पीएम ने छूकर किया महिलाओं को प्रणाम, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली।  महिला आरक्षण बिल को गुरुवार की आधी रात को राज्यसभा से भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। अब राष्ट्रपति के साइन होते ही यह कानून बन जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूलों से हुआ स्वागत

महिला आरक्षण बिल पास होने पर भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं पार्टी ऑफिस आईं हैं। ढोल नगाड़े बजाए जा गए और महिलाओं ने डांस किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं। फूलों की बारिश से उनका स्वागत किया गया। स्वागत के लिए खड़ी एक महिला ने पीएम के पैर छूने की कोशिश की तो वह तुरंत पीछे हट गए। उन्होंने महिला को पैर छूने मना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी ऑफिस में बनाए गए मंच पर पहुंचे तो महिला कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने पैर छुए और उन्हें प्रणाम किया। महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमने इतिहास बनते देखा है। आने वाली अनेक पीढ़ियों तक इन फैसले की चर्चा होगी। मैं पूरे देश को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने की बधाई देता हूं। कभी कभी किसी निर्णय में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता होती है। आज हम सभी ऐसे ही एक निर्णय के साक्षी बने हैं। संसद के दोनों सदनों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम रिकॉर्ड मतों से पारित किया गया। जिस बात का देश को कई दशकों से इंतजार था वो सपना अब सच हुआ है।”

उन्होंने कहा, “ये पूरे देश के लिए बहुत ही खास समय है। ये भाजपा के कार्यकर्ता के लिए भी बेहद खास दिन है। आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। पूरे देश की माताएं-बहनें खुशी मना रहीं हैं। हमें आशीर्वाद दे रहीं हैं। कोटी-कोटी माताओं-बहनों के सपनों को पूरा करने का सौभाग्य हमारी भाजपा सरकार को मिला है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सभी दलों का अभिनंदन

पीएम मोदी ने कहा, “महिलाओं के नेतृत्व में विकास की जो गारंटी मोदी ने दी थी उसका यह प्रमाण है। लोकतंत्र में महिलाओं के लिए इस कानून से बीजेपी महिलाओं की भागीदारी के लिए तीन दशक से प्रयास कर रही थी। ये हमारा कमिटमेंट था। आज हमने उसे पूरा कर दिया है। महिला आरक्षण कानून की राह में तरह-तरह की बाधाएं थी। जब नियत पवित्र होती है, प्रयासों में पारदर्शिता होती तो परिणाम मिलते हैं। ये भी अपने आप में रिकॉर्ड है कि इस कानून को सदन में इतना व्यापक समर्थन मिला है। नए संसद भवन में पक्ष-विपक्ष की सीमाओं से ऊपर उठकर करीब-करीब सभी ने वोट दिया है। मैं इसके लिए सभी दलों का अभिनंदन करता हूं।”

संसद ने संविधान (128 संशोधन) विधेयक, 2023 पारित कर दिया है। इसमें लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए कुल सीटों में से एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम के महिला आरक्षण विधेयक को गुरुवार की रात राज्यसभा ने मत विभाजन के बाद पास किया। बिल के पक्ष में 214 सदस्यों ने मतदान किया। विरोध में एक वोट भी नहीं पड़ा। लोकसभा इस विधेयक को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

लोकसभा से महिला आरक्षण बिल को 454-2 से पास किया गया। पक्ष में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिल का विरोध किया। लोकसभा में AIMIM के दो सांसद हैं। दोनों ने विरोध में वोट दिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.