Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

काम की खबर: बैंक के कामकाज निपटा लें, वरना 27 मार्च से 4 अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे!

by यूनिक समय • March 21, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। अगर आपको बैंक कामकाज निपटाने हैं तो इसी सप्ताह निपटा लें। इससे आपको ही सुविधा होगी। वरना आपको इसके लिए 3 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित सोशल डिस्टेंगि के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर आपका कोई काम ब्रांच जाकर ही होगा तो उसे आप तुरंत पूरा कर लें। 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल 2021 के बीच बैंक सिर्फ दो दिन ही खुले रहेंगे।

लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
बता दें कि 27 मार्च, 26 मार्च और 29 मार्च को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। 27 मार्च 2021 को माह का चौथा शनिवार है। 28 मार्च 2021 को रविवार है। इसलिए इन दो तारीखों को देश के सभी राज्य में बैंक बंद होंगे. 29 मार्च 2021 को होली के अवसर पर बैंक बंद होंगे। लेकिन पटना में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार, पटना में 30 मार्च को भी अपने कार्यों के लिए आप बैंक ब्रांच नहीं जा पाएंगे। 31 मार्च की छुट्टी नहीं है लेकिन इस दिन ग्राहकों की सभी सेवाओं पर बैंक ध्यान नहीं देते क्योंकि यह वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है। बैंकों के लिए अपने सालाना अकाउंट्स क्लोज करने के लिए 1 अप्रैल का दिन तय है, लिहाजा इस दिन भी कस्टमर्स डील नहीं होंगे. इसके बाद 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में यदि बैंकों में कोई भी अधूरे काम हैं तो अगले हफ्ते के शुरुआती दिनों में निपटा लें।

यहां देखें, 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक की पूरी लिस्ट-
27 मार्च 2021- महीने का चौथा शनिवार
26 मार्च 2021- रविवार
29 मार्च 2021- होली
30 मार्च 2021- पटना ब्रांच में छुट्टी, बाकी ओपन रहेंगे
31 मार्च 2021- वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन की छुट्टी
1 अप्रैल 2021- अकाउंट्स क्लोजिंग का दिन
2 अप्रैल 2021- गुड फ्राइडे
3 अप्रैल 2021- सभी बैंक खुले रहेंगे
4 अप्रैल 2021- रविवार
नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग – अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं. इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको RBI की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.