Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

करंट से मजदूर की मौत, गुस्साए साथियों का हंगामा

by Raju Chaurasia • August 3, 2021

करंट से मजदूर की मौत, गुस्साए साथियों का हंगामा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कोसीकलां। इंडस्ट्रिज एरिया मे स्थित स्वास्तिक फैक्ट्री में विद्युत करंट से एक मजदूर की मौत से गुस्साए साथियों ने हंगामा किया। प्रदर्शन को देखकर फैक्टरी के अंदर से अधिकारी भाग खड़े हुए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच गई।

फैक्ट्री में काम करने वाला वर्कर शिव प्रकाश निवासी गढ़ी बरवारी कल नाइट ड्यूटी पर था। बताया जाता है कि वह ब्रेकडाउन देखने के लिए गया था। सुबह छह बजे शिव प्रकाश ट्रांसफार्मर के ऊपर मृत अवस्था में पड़ा था। उसका साथी सुभाष निवासी रोहतक हरियाणा अचेतावस्था में झुलसा हुआ नीचे पड़ा हुआ था। उसे  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी होने पर फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजनों और मजदूरों ने हंगामा काटा। मुआवजे की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस  पहुुंच गई। हंंगामा होते देख फैक्टरी के अंदर काम रहे लोग  भाग खडेÞ हुए। फैक्ट्री का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिजनो के मुताबिक मृतक की हाल में ही शादी हुई थी। मृतक की पत्नी प्रैगनेंनट हैं। परिजनों ने फैक्ट्री की तरफ 20 लाख रुपये का मुआवजा, मृतक के दो भाइयों को नौकरी और मृतक की पत्नी द्वारा जन्म देने वाले बच्चे का खर्चा उठाने की मांग की। इस बात को लेकर दिनभर  परिजनों और फैक्ट्री अधिकारियों के बीच मामला चलता रहा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.