Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

2022 में भाजपा सरकार बनाने  के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं

by Raju Chaurasia • December 3, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक में सभी मंडलों के पदाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। भाजपा के प्रदेश मंत्री/  जिला प्रभारी  विजय शिवहरे  ने कहा कि 2022 में फिर से भाजपा की  सरकार को बनाना है।  निश्चित ही संगठन को मजबूत करके आगामी चुनावों में जुट जाना  है।

आगामी कार्यक्रम लगातार जिले में आयोजित होंगे। आज प्रदेश के चुनावों का भार युवाओं के कंधे पर है। अध्यक्षता करते हुए   जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने विश्वास जाहिर किया कि निश्चित ही भाजपा की पूरी कार्यसमिति जमीन पर काम कर रही है। 2022 में चुनाव के बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी।  जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए पार्टी के लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। संचालन  महामंत्री देवेश पाठक ने किया। बैठक में कप्तान सिंह ठेनुया, रजनीश  त्यागी, उमेश कुमारी, राजेश गुप्ता, सुमित शर्मा, अनिल चौधरी, मुकेश  वार्ष्णेय , मनीषा पराशर एवं अमर सिंह पौनिया आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.