Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

World: ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच UAE और कुवैत पर हुआ ईरानी हमला; जेडी वेंस ने ईरान को दी अंतिम चेतावनी

by Tarun Bhardwaj • April 8, 2026
Iranian Attack on UAE and Kuwait Amid Iran-US Ceasefire

World: ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच UAE और कुवैत पर हुआ ईरानी हमला; जेडी वेंस ने ईरान को दी अंतिम चेतावनी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ईरान और अमेरिका के बीच महज कुछ घंटे पहले घोषित हुए दो सप्ताह के सीजफायर के बावजूद खाड़ी देशों में युद्ध की आग ठंडी नहीं हुई है। एक तरफ जहाँ सीजफायर का पालन करने की कसमें खाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कुवैत ने दावा किया है कि वे ईरान की ओर से भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे हैं।

खाड़ी में फिर बरसे बारूद

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, सीजफायर के ऐलान के तुरंत बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुँच गया है। संयुक्त अरब अमीरात ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइल बैराज का सामना कर रहा है। देश वर्तमान में ‘गंभीर मिसाइल खतरे’ की स्थिति में है। कुवैती रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओताबी के अनुसार, कुवैती एयर डिफेंस ने अब तक 28 ईरानी ड्रोनों को इंटरसेप्ट किया है। यह हमला पिछले कई घंटों से जारी है। पलटवार या तकनीकी खराबी के बीच ईरान ने भी दावा किया है कि उसके लावन द्वीप स्थित ऑयल रिफाइनरी पर हमला हुआ है, जहाँ दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

जेडी वेंस की ईरान को अंतिम चेतावनी

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में एक संबोधन के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को कड़ा संदेश दिया। वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मामले में बहुत ‘इम्पेशेंट’ (अधैर्य) हैं और जल्द ठोस परिणाम चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “ईरान को यह समझ लेना चाहिए कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खिलवाड़ करना उन्हें बहुत भारी पड़ सकता है। यदि वे झूठ बोलते हैं या समझौते को लागू होने से रोकते हैं, तो हमारे पास सैन्य और आर्थिक दबाव बनाने की पूरी ताकत है।”

वेंस ने स्पष्ट किया कि सीजफायर के बदले ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलना होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान के भीतर कुछ धड़े इस शांति प्रक्रिया को लेकर झूठ फैला रहे हैं।

यूक्रेन युद्ध पर यूरोप को फटकार

अपने संबोधन में वेंस ने न केवल मिडिल ईस्ट बल्कि रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात की। उन्होंने यूरोपीय नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका उनके ‘ढुलमुल रवैये’ से निराश है। उन्होंने यूक्रेन की स्थिति को महज कुछ वर्ग किलोमीटर की सौदेबाजी करार देते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन इस युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Iran US War Ceasefire: ईरान-अमेरिका युद्ध पर 40 दिन बाद लगा ‘विराम’; 2 हफ्ते के सीजफायर पर बनी सहमति

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी