यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण चल रहे संबंधों के बीच अरब सागर से एक बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार, 15 सितंबर को उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों के बीच समुद्र में टक्कर हो गई। इस घटना के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी (चार्ज डी अफेयर्स) को विदेश मंत्रालय में तलब किया है और पाकिस्तान को द्विपक्षीय समझौतों का सम्मान करने की कड़ा चेतावनी दी है। उत्तरी अरब सागर में अनियंत्रित गति से आया पाकिस्तानी जहाज PNS हुनैन भारतीय नौसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब भारतीय युद्धपोत उत्तरी अरब सागर में अपने नियमित निगरानी अभियान पर तैनात था। पाकिस्तानी नौसेना का जहाज बेहद तेज गति से असुरक्षित और गैर-पेशेवर तरीके से भारतीय युद्धपोत के करीब आया, जिसके कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई। सूत्रों के अनुसार इस घटना में शामिल पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज की पहचान PNS हुनैन के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान नौसेना की यारमूक क्लास का 'ऑफशोर पेट्रोल वेसल' यानी तटीय गश्ती पोत है। गनीमत यह रही कि इस घटना में दोनों पक्षों को किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। विदेश मंत्रालय में कड़ा विरोध दर्ज भारत सरकार ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना का गैर-पेशेवर और अस्वीकार्य व्यवहार करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में पाकिस्तान के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसके साथ ही इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को भी वहां के विदेश मंत्रालय के समक्ष विरोध दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। भारत ने स्पष्ट किया कि यह घटना अप्रैल 1991 के सैन्य समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन है। भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों को अपनी सभी सैन्य इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की सलाह दी है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: EPF Salary Limit Raised: पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000 ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]