Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

World: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका G20 शिखर सम्मेलन के बहिष्कार का किया एलान, बताया अपमानजनक

by Tarun Bhardwaj • November 8, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका से नाराज़ डोनाल्ड ट्रंप ने G20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज शुक्रवार को घोषणा की कि इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी अधिकारी भाग नहीं लेगा। ट्रंप ने इसके पीछे कारण दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों (अफ्रीकानर समुदाय) के साथ किए जा रहे “दुर्व्यवहार” को बताया है, जिसमें हिंसा, हत्या और उनकी जमीन जब्ती जैसी घटनाएँ शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका से नाराज़ डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका G20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार करने की घोषणा की है। ट्रंप पहले ही घोषणा कर चुके थे कि वह 22-23 नवंबर को होने वाले इस वार्षिक सम्मेलन में खुद शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भेजे जाने की योजना थी, लेकिन अब वेंस भी शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “यह एक पूरी तरह से अपमानजनक है कि जी-20 शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जा रहा है।”

दरअसल, ट्रंप प्रशासन लंबे समय से दक्षिण अफ्रीकी सरकार पर अल्पसंख्यक श्वेत अफ्रीकानर किसानों को सताने और उन पर हमले करने की अनुमति देने का आरोप लगाता रहा है। ट्रम्प प्रशासन ने तो शरणार्थियों की वार्षिक संख्या घटाकर 7,500 कर दी थी और कहा था कि इनमें से ज्यादातर “दक्षिण अफ्रीका के श्वेत नागरिक” होंगे, जिन्हें अपने देश में हिंसा और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए ट्रंप को बताया था कि अफ्रीकानर्स पर अत्याचार की खबरें “पूरी तरह झूठी” हैं, और दक्षिण अफ्रीका में श्वेत नागरिकों का जीवन स्तर अब भी अश्वेत नागरिकों की तुलना में कहीं बेहतर है। इस सप्ताह की शुरुआत में मियामी में एक भाषण के दौरान ट्रंप ने यहाँ तक कहा था कि दक्षिण अफ्रीका को जी-20 से बाहर कर दिया जाना चाहिए।

दक्षिण अफ्रीका वर्तमान में जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। अमेरिका की अनुपस्थिति के बावजूद, शिखर सम्मेलन की योजना के अनुसार आगे बढ़ने की उम्मीद है, जहाँ नेता वैश्विक आर्थिक विकास, ऊर्जा परिवर्तन और विकास सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई, ‘महान दृष्टिकोण वाला राजनेता’ बताते हुए दीर्घायु की कामना

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.