Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विश्राम घाट को छोड़ गई यमुना, घाट के किनारे कीचड़ का दल-दल देखकर आस्था को ठेस

by यूनिक समय • May 27, 2021

विश्राम घाट को छोड़ गई यमुना, घाट के किनारे कीचड़ का दल-दल देखकर आस्था को ठेस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

महेश वाष्र्णेय
यूनिक समय, मथुरा। किसी ने सोचा नहीं था कि यमुना की हालात ऐसी होगी। यह कोई पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी कोई बार ऐसी बदतर हालात हो चुकी है। यदि आप आस्था के साथ यमुना महारानी के दर्शन कर यमुना जल आचमन के लिए सोच रहे हैं तो आस्था को ठेस सी पहुंचेगी, वजह भी है विश्राम घाट पर यमुना जल नहीं बल्कि कीचड़ का दल-दल दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि घाट से यमुना काफी दूर चली गई है। यमुना की हालात देखकर उसके भाई शनिदेव और यमराज भी शायद गुस्से में होंगे।
मथुरा में यमुना महारानी की इस हालात के लिए कौन जिम्मेदार हैं। आज सुबह यमुना महारानी के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु अवाक रह गए, जब उन्होंने विश्राम घाट से दूर यमुना को देखा। घाटों के किनारे तो सिल्ट यानि कीचड़ दिखाई दे रही थी। श्रद्धालुओं का कहना है कि शायद अब किसी अधिकारी को यमुना की हालात देखने की फुरसत नहीं है। यहां आने वाले श्रद्धालु यमुना के बारे में क्या सोच लेकर जाएंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.