Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बच्चों से सेवा कराने के लिए योगी सरकार ला रही है कानून, बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करो वरना….

by यूनिक समय • April 3, 2021
Advertisement
Ad

प्रमुख संवाददाता
यूनिक समय, लखनऊ । बुजुर्ग मां-बाप की सेवा न करने वाले बच्चों सावधान हो जाइए। माता-पिता की सेवा ना करने वाले बच्चों से संपत्ति वापस ले ली जाएगी। देखभाल न करने पर घर से भी निकाल दिया जाएगा।उत्तर प्रदेश स्टेट लॉ कमीशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्याण कानून-2007’ में संशोधन का प्रस्ताव सौंप दिया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर कोई बुजुर्ग यह शिकायत करता है कि उसके बच्चे उसकी देखभाल नहीं करते हैं तो मां-बाप की ओर से अपने बच्चे को दी गई संपत्ति की रजिस्ट्री व दानपत्र को निरस्त कर दिया जाएगा। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि अगर कोई बच्चा या रिश्तेदार बुजुर्गों के घर में उनके साथ रहता है और उनके साथ दुव्र्यवहार करता है।

उनकी देखभाल नहीं करता है तो उन्हें घर से निकाल दिया जाएगा।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ज्यादातर मामलों में यह भी देखा गया है कि बच्चे प्रॉपर्टी के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेते हैं और माता-पिता को रहने के लिए एक छोटा सा हिस्सा दे देते हैं। इसलिए बुजुर्गों के बेहतर जीवन यापन के लिए यह कानून बेहद जरूरी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.