Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सड़क पर रोता मिला Zomato का डिलीवरी एजेंट, कहा- ‘बहन की शादी है लेकिन..

by vaishali • March 30, 2024
Zomato

सड़क पर रोता मिला Zomato का डिलीवरी एजेंट, कहा- ‘बहन की शादी है लेकिन..

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

Delhi News: इस पोस्ट में शख्स के अनुसार, डिलीवरी एजेंट की बहन की कुछ दिनों में शादी है. लेकिन जोमैटो ने इसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है. ये जीटीबी नगर के पास खड़ा सिसक के रोता दिखाई पड़ा.

Zomato Boy Post: दिल्ली के जीटीबी नगर में सड़क पर परेशान घूम रहे एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट की तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सोहम भट्टाचार्च नाम के शख्स ने डिलीवरी एजेंट की तस्वीर के साथ जो लिखा, वो भावुक कर देना है. सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद लोग इसपर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं

वायरल हो रहे इस पोस्ट में शख्स के अनुसार, डिलीवरी एजेंट की बहन की कुछ दिनों में शादी है. लेकिन जोमैटो ने इसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है. ये जीटीबी नगर के पास खड़ा सिसक के रोता दिखाई पड़ा. वह लोगों से पैसे मांग रहा है और कह रहा है कि उसने कुछ नहीं खाया. तस्वीर में डिलीवरी एजेंट की आंखों में आंसू दिखाई पड़ रहे हैं. इस पोस्ट पर अब तक 21 लाख ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस मामले में जोमैटो ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया है. सोहम ने फोटो के साथ एक क्यूआर कोड भी शेयर किया है, जिससे डिलीवरी एजेंट की मदद की जा सके.

जोमैटो ने लिखा, ‘हम अपनी डिलीवरी एजेंट्स की कीमत अच्छे से समझते हैं. हम ये आश्वासन देते हैं कि हम इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगे. हमारे लिए डिलीवरी पार्टनर ग्राहक जितना ही जरूरी हैं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.