Fri, Jul 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बागपत ट्रिपल मर्डरः 18 घंटे बाद बहनों और पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

by Raju Chaurasia • August 16, 2022

बागपत ट्रिपल मर्डरः 18 घंटे बाद बहनों और पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के जिले बागपत में रविवार की देर रात ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई थी। ट्रिपल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने 18 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कलयुगी भाई व बेटे ने दो बहनों समेत पिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा कर दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी खेड़ा हटाना के यमुना खादर में जाकर छिप गया था। सूचना पर इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि परिवार के साथ उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पिता ने जमीन देने से मना करते हुए उसको बेदखल कर दिया था। इसी बात से वह अपने पिता से नाराज चल रहा था। इसी कारणवश उसने सोते समय अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब वह पिता की हत्या कर रहा था तो बीच में दोनों बहनें आ गई। जिसके बाद आरोपी ने दोनों बहनों को भी मारकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।

ट्रिपल मर्डर करने के बाद आरोपी कस्बा छोड़ने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा। दरअसल ट्रिपल मर्डर की दिल दहला देने वाली यह घटना शहर के बड़ौत क्षेत्र में रविवार की देर रात को हुई थी यानी कहा जा सकता है कि यह घटना 15 अगस्त की सुबह हुई थी। इस दिन अमर नाम के आरोपी ने अपनी दो बहनें ज्योति और अनुराधा के साथ.साथ पिता बृजपाल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपी की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.