Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पंखे से लटकी मिली 23 साल की एक्ट्रेस, पिता को मौत के बाद पता चला एक शख्स…

by Raju Chaurasia • June 21, 2022

पंखे से लटकी मिली 23 साल की एक्ट्रेस, पिता को मौत के बाद पता चला एक शख्स…

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पॉपुलर ओडिया टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा का शव मिलने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री गहरे शोक में डूब गई है। बताया जा रहा है कि 23 साल की रश्मिरेखा का शव भुवनेश्वर के नयापाली स्थित उनके किराए घर में फंदे से लटका मिला है। उनकी मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन रश्मिरेखा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी मौत के लिए लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा जिम्मेदार हैं।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और अननैचुरल डेथ का केस दर्ज कर लिया। एक पुलिस ऑफिसर ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा, “18 जून को 23 साल की एक्ट्रेस अपने किराए के घर में पंखे से लटकी मिली थी। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतज़ार कर रही है।” पुलिस ऑफिसर ने आगे कहा, “शुरुआती जांच में मामला ख़ुदकुशी का लगता है। क्योंकि वह एक सुसाइड नोट छोड़कर गई है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है।”

वहीं रश्मिरेखा के पिता ने मीडिया से बात कर बेटी की मौत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “शनिवार को जब हमने उसे फोन लगाया तो कोई जवाब नहीं मिला। बाद में संतोष ने हमें उसकी मौत की खबर दी। हमें मकान मालिक से पता चला की संतोष और रश्मि पति-पत्नी की तरह रहते थे। हमें इससे पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।”

रश्मिरेखा मूल रूप से ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के तिरपोल क्षेत्र की रहने वाली थीं। उन्होंने ओडिया टीवी इंडस्ट्री में ‘केमिती कहीबी कहा’ जैसे सीरियल्स में काम किया था।

कुछ दिनों पहले देश की पॉपुलर फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गरिमेला की मौत ने ग्लैमर इंडस्ट्री को झटका दिया था। 11 जून को उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला था। बताया जाता है कि उनकी मौत कार्बन मोनोऑक्साइड गैस सूंघने की वजह से हुई थी। प्रत्यूषा को देश की टॉप 39 फैशन डिजाइनर्स में से एक माना जाता था। पुलिस ने उनकी मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी थी। कहा यह भी जाता है कि पुलिस को प्रत्यूषा के कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.