Tue, Jul 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वैक्सीनेशन कैंप में 250 लोगों के डोज लगाई

by Raju Chaurasia • October 4, 2021

वैक्सीनेशन कैंप में 250 लोगों के डोज लगाई

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

वृंदावन। स्व. बांके लाल गोयल की पुण्य स्मृति में राधा फ्लोरेंस के गोपाल मंदिर में बांकेलाल पेड़े वालों के परिवार ने वैक्सीनेशन कैंप लगाया। इसमें 250 लोगों के डोज लगाई गई। चिकित्सकों ने बीमारी डेंगू एवं कोरोना की जांच की। मलेरिया व डेंगू फैलने से रोकने के उपाय भी बताएं। लोगों को मलेरिया की दवा भी वितरित कराई गई ।

भाजयुमो के मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आह्वान पर समाजसेवियों के सहयोग से वैक्सीनेशन कैंप निरंतर लगाए जा रहे हैं। समाजसेवी अतुल गोयल ने कहा कि बाबा स्व.  बांकेलाल गोयल हमेशा समाज के लिए तत्पर रहते थे। उन्हीं के प्रेरणा स्रोत हम भी समाज के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। संकल्प लिया है कि हम अभी वृंदावन में और  कैंप लगाएंगे। वृंदावन में कोई भी वैक्सीन के बिना नहीं रहेगा। इस मौके पर भगवान दास गोयल, आशा अग्रवाल, मृदुल गोयल, कर्णिका गोयल, मनीष वर्मा, अभिषेक उदैनिया, लव गोयल एवं राम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.