Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

75 साल का बुजुर्ग बना पिता, 70 वर्षीय महिला ने दिया बेटे को जन्म !

by Raju Chaurasia • August 9, 2022

75 साल का बुजुर्ग बना पिता, 70 वर्षीय महिला ने दिया बेटे को जन्म !

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

राजस्थान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के अलवर जिले में एक दंपत्ति ने कुछ घंटों पहले बेटे को जन्म दिया है। जो अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि दोनों पति – पत्नी की उम्र 70 साल से ज्यादा है। बच्चे को जन्म देने वाली महिला 70 साल की है। तो बच्चे का पिता 75 साल का। जिन्हें अब शादी के 54 साल बाद पहली संतान मिली है।

alwar news70 year old woman gave birth to a child after 54 years of marriage kpr

बच्चे के पिता गोपीचंद पूर्व सैनिक हैं। बांग्लादेश युद्ध के दौरान याद पैर में गोली लगी थी। गोपीचंद का कहना है कि अब बेटा होने के बाद उन्हें काफी खुशी है। पत्नी चंद्रवती भी इस उम्र में मां बनने के बाद खुद को बेहद खुश नसीब महसूस कर रही है। डॉक्टर का कहना है कि इस उम्र में बच्चा पैदा होने का शायद यह पहला केस है। इस सिम बेटे के पिता गोपीचंद भी अपने पिता के इकलौते बेटे थे। शादी 1968 में चंद्रावती से हुई लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद वह सेना से रिटायर हो गए। पत्नी का भी जगह जगह इलाज करवाया। लेकिन कोई फायदा नही रहा। जिसके बाद उन्होंने अलवर में एक आईवीएफ सेंटर से अपनी पत्नी का ट्रीटमेंट करवाया। बच्चे का वजन करीब 3 किलो के लगभग हैं। जिसकी स्वास्थ्य आदत भी एक दम सही बताई जा रही है।

दरअसल, इन विट्रो फर्टिलाइजेशन से बच्चा पैदा होने का यह पहला मामला नहीं है। करीब 40 साल पहले इंग्लैंड में आजाद हुई इस तकनीक से भारत में अब तक करीब 10 से 15000 बच्चों को जन्म दिया जा चुका है। इस तकनीक के जरिए महिला के अंडाणु और पुरुष के शुक्राणु को मिलवाया जाता है। जब नवजात बनना शुरू होता है तो उसे महिला के गर्भ के रख दिया जाता है। हालांकि भले ही यह प्रक्रिया महंगी हो लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति ने आज एक बार फिर इस खुशी के जरिए दोनों को जवां कर दिया है।

हाल ही में ivf के लिए जून 2022 में एक कानून भी बनाया गया है जिसके तहत 50 साल से अधिक उम्र के महिलाओं को ivf के जरिए बच्चा पैदा नहीं करवाए जा सकता। लेकिन इस दंपति ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.