Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

8 सितंबर से शुरू हो रहा संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र; 26 सितंबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

by Tarun Bhardwaj • September 6, 2026
External Affairs Minister S. Jaishankar will represent India at the 81st session of the UNGA

8 सितंबर से शुरू हो रहा संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र; 26 सितंबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आगामी 26 सितंबर की दोपहर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की प्रतिष्ठित आम बहस को संबोधित करेंगे। 193 सदस्य देशों वाले इस सबसे बड़े कूटनीतिक मंच से विदेश मंत्री एस जयशंकर का यह संबोधन ऐसे समय में होने जा रहा है, जब मध्य पूर्व में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है तथा वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव चरम पर है।

81वें सत्र का शेड्यूल और प्रमुख वैश्विक वक्त

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र 8 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें उच्चस्तरीय आम बहस 22 से 28 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। स्थापित परंपरा के अनुसार 22 सितंबर को सबसे पहले ब्राजील और उसके बाद मेजबान देश अमेरिका महासभा को संबोधित करेगा।

इस अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में 22 सितंबर को दूसरी बार इस मंच से वैश्विक नेताओं के सामने अपनी बात रखेंगे। वहीं पड़ोसी देशों के क्रम में बांग्लादेश और नेपाल के राष्ट्रप्रमुख 24 सितंबर को संबोधित करेंगे, जबकि पाकिस्तान का संबोधन 25 सितंबर को निर्धारित है। यह सत्र संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के दूसरे कार्यकाल का अंतिम उच्चस्तरीय सत्र होगा और यूएन के 80 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला को अगला महासचिव चुने जाने की संभावनाओं पर भी दुनिया की नज़रें टिकी हैं।

जयशंकर के संबोधन का महत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी गतिरोध के कारण दुनिया भर में खाद्य और ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे विकासशील और गरीब देशों पर भारी आर्थिक दबाव पड़ रहा है। ऐसे संवेदनशील माहौल में भारत की संतुलित और सशक्त आवाज़ काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस बार महासभा सत्र के दौरान सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों के अलावा कई उच्चस्तरीय बैठकों का आयोजन होगा। इनमें विकास के अधिकार की घोषणा की 40वीं वर्षगांठ, जलवायु न्याय, समुद्र के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न खतरे, वैश्विक महामारी की पूर्व-तैयारियां और परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन जैसे गंभीर विषयों पर दुनिया के शीर्ष नेता मंथन करेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में उल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव; राजाधिराज ने चांदी के पालने में दिए मनोहारी दर्शन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा