Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

8वीं की स्टूडेंट ने दिया बेटी को जन्म, मासूम की कहानी सुनकर कांप जाएगा कलेजा

by Raju Chaurasia • November 26, 2021
Advertisement
Ad

बीकानेर। भाई-बहन का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता होता है लेकिन राजस्थान के बीकानेर जिले में जो घटना घटी है उसे जान राक्षस भी शर्म से अपनी नजरें झुका लें। क्योंकि यहां एक आठवीं में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी ने बच्ची को जन्म दिया है। यह पाप किसी को और का नहीं उसके अपने 5 चचेरे भाइयों का है। जो पिछले कई दिनों से पीड़िता का रेप कर रहे थे।

दरअसल, यह घिनौनी घटना सबसे पहले इसी साल सितंबर माह में सामने आई थी। लेकिन पीड़िता के परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर दबा दिया था। पीड़िता और उसके आरोपी भाई एक ही घर में रहते हैं। दो दिन पहले अचानक बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो वह हैरान रह गए। क्योंकि 13 साल की बच्ची गर्भवती थी, किसी तरह डॉक्टरों की टीम ने उसकी डिलीवरी कराई और एक दिन बाद गुरुवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

बता दें कि तीन महीने पहले बच्ची का अचानक स्कूल में पेट दर्द हुआ था। आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। जब सोनोग्राफी जांच में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ तो परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। बच्ची से माता-पिता ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कहा कि चाचा के 5 लड़के उसके साथ कई दिनों से गलत हरकत कर रहे हैं। हालांकि परिजनों से इस बात को छिपा लिया। लेकिन अब जब उसने बेटी को जन्म दिया तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पीड़िता बीकानेर जिले के एक गांव की रहने वाली है। उसके दो भाई और चार बहन हैं। वह परिवार में सबसे छोटी है। नाबालिग के घर में ही उसके साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले पांचों चचेरे भाई भी रहते हैं। नोखा सीओ नेम सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों का मेडिकल कराकर उनका डीएनए सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेज दिया है। बच्ची और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.