Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

उदयपुर से पाटलिपुत्र के लिए साप्ताहिक गाड़ी हमसफर का पुर्न संचालन

by Raju Chaurasia • July 15, 2022
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 19669 व 19670 उदयपुर–पाटलिपुत्र–उदयपुर हमसफ़र एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का संचालन पुन: प्रारम्भ किया जा रहा है। यह गाड़ी हर सप्ताह बुधवार को 19669 व शुक्रवार को 19670 दिन में 12.45 पर चलकर मथुरा से क्रमश: बृहस्पतिवार व शनिवार रात 12.10 बजे गुजरेगी। यह गाड़ी शुक्रवार व रविवार की रात 12.15 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी।

इस गाड़ी 19669 की शुरुआत आगामी बुधवार 20 जुलाई से होगी तथा शुक्रवार 22 जुलाई को छूटेगी। इस ट्रेन में एक फस्र्ट क्लास एसी स्लीपर, 16 थर्ड क्लास एसी स्लीपर सहित एक पैंट्री व दो ब्रेकवैन सहित कुल 20 कोच होंगे।

उदयपुर से पाटलिपुत्र पहुंचने के लिए यह गाड़ी मावली, चन्देरिया, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जं., हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेण्ट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा, दानापुर आदि स्टेशनों से होते हुए गुजरेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.