Wed, Nov 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: लेन-देन के विवाद में मां-बेटी को कार के बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी; CCTV में कैद हुई वारदात

by Tarun Bhardwaj • November 4, 2026
Drove the car with a mother and daughter seated on the bonnet

Mathura News: लेन-देन के विवाद में मां-बेटी को कार के बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी; CCTV में कैद हुई वारदात

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीगांव में मंगलवार रात रुपयों के लेन-देन के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। कार सवार दबंगों पर आरोप है कि उन्होंने विवाद के दौरान सामने खड़ी मां-बेटी को जबरन कार के बोनट पर बैठाया और तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा दी। इस पूरी सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुरानी रंजिश और रुपयों के लेन-देन से जुड़ा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पानीगांव निवासी पवन नामक युवक का उसके कार सवार दोस्तों के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के तार पिछले वर्ष वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग पर हुई मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसमें मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था। उसी घटना से जुड़े पैसों के हिसाब-किताब को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था।

काफी दूर ले जाकर पेट्रोल पंप के पास छोड़ा

मंगलवार रात जब विवाद बढ़ा तो आरोपी कार सवारों ने सामने आईं पवन की मां और बहन (मां-बेटी) को कार के बोनट पर ही बैठा लिया और गाड़ी को मांट रोड की तरफ तेज गति से दौड़ा दिया। बोनट पर बैठी मां-बेटी जान बचाने की गुहार लगाती रहीं। आरोपी उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए और अंततः मांट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही यूपी डायल 112 की टीम और पानीगांव चौकी प्रभारी विजय गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और आरोपियों की पहचान जुटाने में लगी है।

घायल मां-बेटी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित परिवार ने जमुनापार थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार नंबर और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: VinFast VF MPV 7 Price Cut: दिवाली से पहले विनफास्ट का बड़ा धमाका; 4.10 लाख रुपये सस्ती हुई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

दिवाली से पहले चीनी 4 रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हुई लेन-देन के विवाद में मां-बेटी को कार के बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी 4.10 लाख रुपये सस्ती हुई विनफास्ट की 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7 CAT 2026 एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड ठाकुर बांकेबिहारी जी महाराज की बदलेगी दिनचर्या सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी ‘जेलर 2’ पाकिस्तान के प्रस्ताव पर अलग-थलग पड़े भारत-इसराइल; दुनिया के 180 देशों ने किया समर्थन ऑकलैंड के ईडन पार्क में विराट कोहली का जादुई कैच; एक हाथ से डाइव लगाकर नाथन स्मिथ को किया आउट