Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो दबोचे, गोली लगने से एक बदमाश घायल, लूटा माल बरामद

by Raju Chaurasia • July 18, 2022
Advertisement
Ad

संवाददाता
बलदेव (मथुरा)। इलाका पुलिस,सर्विलांस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से अंतरजनपदीय शातिर दो लुटेरों में से एक लुटेरा घायल हो गया। एसपी सिटी एमपी सिंह के मुताबिक रात्रि में थाना बलदेव,सर्विलांस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में दो अन्तर्जनपदीय दो शातिर लुटेरों को कासिमपुर अण्डर पास यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे से घेरा गया।

गोली चलने से एक लुटेरा घायल हो गया तो दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ में आए बदमाशों के नाम जिम्मी चौधरी उर्फ घनश्याम पुत्र कैप्टन हरी सिंह निवासी ग्राम गडूमरा थाना सादाबाद जिला हाथरस हाल पता मकान 232,233 सेक्टर 15 आवास विकास कॉलोनी सिकन्दरा आगरा तथा छोटू उर्फ सुरेश पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी कालिन्दी विहार थाना एत्मादौला जिला आगरा हैं।

पुलिस के इनके पास से एक बुलट मोटर साइकिल, दो तमंचा तीन जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस, एक कुण्डल पीली धातु, 800 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल बरामद किए। श्री सिंह ने बताया कि लूट करने के लिए अभियुक्त मोटरसाइकिल से रैकी कर अवैध असलाह से लैस होकर राहगीरों को सुनसान स्थान पर रोककर उनसे लूट करते है।ं विरोध करने पर जान से मारने की नियत से अवैध असलहों का प्रयोग करके घायल कर देते हैं । अभियुक्त वर्ष 2015 से सक्रिय बताए गए हैं। उनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.