Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी को विदाई

by Raju Chaurasia • August 4, 2022
Advertisement
Ad

वृंदावन। मथुरा-वृंदावन नगर निगम वृंदावन जोन प्रभारी अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी के स्थानांतरित होने पर मोदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में विदाई दी गई। संतों और प्रबुद्ध वर्ग ने अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी के कार्यकाल की प्रशंसा की। कहा कि ऐसे अधिकारी बहुत कम आते हैं, जिनको जनता का अपार प्यार मिलता है। विदाई समारोह में मौजूद लोगों की संख्या को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि वह एक सफल अधिकारी थे। महापौर मुकेश आर्यबंधु, उप सभापति राधाकृष्ण पाठक और अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर ने  तिवारी के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की नगरी को साफ सुंदर बनाने के लिए प्रयास किए। कार्यालय प्रभारी गोपाल वशिष्ठ ने सभी का आभार जताया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.