Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सांसद ने गोद लिए सभी गांवों की प्रगति जानी 

by Raju Chaurasia • August 9, 2022
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए उनके द्वारा गोद लिए गए गांव रावल, पैंठा, अकबरपुर, धाना तथा किशनपुर में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गांव में बनाये गये पानी के टैंकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गांव में पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र आदि पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने जिलाधिकारी से खण्ड विकास अधिकारियों से किसान क्रेडिट कार्ड, सभी प्रकार की पेंशनें, शौचालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालयों की स्थिति, स्मार्ट क्लासेज, हेल्थ सेन्टर नये बनाये गये तालाबों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्राइमरी विद्यालयों में बच्चों की रूचि के अनुसार पेंटिंग बनवाई जाएं तथा स्मार्ट क्लासेज शुरू की जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, पीडी अरूण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी सुधा कुमारी, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.