Fri, Jul 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रौंगटे खड़ा करने वाला वीडियो: छत की सीलिंग से गिरा विशालकाय अजगर, शख्स पर किया अटैक

by Raju Chaurasia • September 1, 2022

रौंगटे खड़ा करने वाला वीडियो: छत की सीलिंग से गिरा विशालकाय अजगर, शख्स पर किया अटैक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सोशल मीडिया पर सांपों के कई वायरल वीडियो आपने देखे होंगे। रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो ज्यादातर किंग कोबरा और अजगर के मिलेंगे। ये जीव इतने खतरनाक होते हैं कि किसी को भी जिंदा निगल जाते हैं। पकड़ इतनी मजबूत होती है कि एक बार जो इसकी जकड़ में आ गया तो फिर पीछा छुड़ाना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देख आपकी भी चीख निकल जाएगी। घर की सीलिंग में छिपे अजगर को रेस्क्यू करते हुए एक शख्स का वीडियो सामने आया है। इतना विशालकाय है ये अजगर कि रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स घर की सीलिंग में छिपे अजगर को निकालने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही शख्स को अजगर की पूंछ दिखाई देती है वो अजगर को पूंछ से पकड़कर खींच लेता है। पूंछ पकड़कर खींचने से एक विशालकाय अजगर नीचे जमीन पर गिर जाता है। अजगर को पकड़ने वाला शख्स सांप पकड़ने में काफी माहिर दिखाई दे रहा हैष इतना लंबा, भारीभरकम अजगर देख किसी भी चीख निकल जाएगी। अजगर गिरते हुए अपना जबड़ा खोल शख्स की तरफ अटैक करता है लेकिन सांप पकड़ने में माहिर शख्स खुद के बचा लेता है और अजगर को मुंह से दबोच कर कंट्रोल करता है।

इस वीडियो को देख किसी की भी हालत खराब हो जाएगी। अजगर कितना खतरनाक है ये भी पता चला रहा है। इस वीडियो को @_BestVideos नाम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक किंग कोबरा सांप के बिल से सांप को खींचकर बाहर लाया और फिर जिंदा निगल गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.