Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारत को अगले बीस सालों में विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

by Raju Chaurasia • September 4, 2022
Advertisement
Ad

वरिष्ठ संवाददाता
मथुरा। सुबह से रात तक बिना किसी आलस्य के मेहनत कर अपने परिवार का ही नहीं देश का भी अगर कोई पालन कर रहा है तो वो व्यापारी है। लाख कष्ट सहकर भी व्यापारी जुटा है कि भारत कैसे विकसित बने। यह वक्तव्य राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने दिया। कहा कि भारत को अगले बीस सालों में विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है।

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय अल्पाइन ने कहा कि कोरोना काल से ही व्यापारी बहुत परेशानी में है। व्यापार पटरी पर नहीं आया है। फिर भी जैसे-तैसे व्यापारी दिन रात मेहनत कर परिवार को चला रहा है। सरकार को व्यापारियों को पेंशन देने की घोषणा करनी चाहिए। जिला महामंत्री नवीन नागर ने कहा कि जीएसटी के 28 प्रतिशत वाले स्लैब को खत्म कर पेट्रोल-डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए।

युवा शाखा जिलाध्यक्ष राजू पंडित ने कहा कि इतना टैक्स अदा करने वाले व्यापरियों को इनकम टैक्स में छूट की सीमा कम से कम 10 लाख होनी चाहिए। भामाशाह सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशोर भरतिया ने की। बैठक में मुरारी सरन सर्राफ, अरविन्द विसावर, अशोक कुमार आढ़ती, दीनानाथ अग्रवाल, दिनेश सादाबाद, अंशुल शोरा, महावीर अग्रवाल, राजेंद्र सराफ, सुनील बंसल, प्रदीप सर्राफ तथा पीके अनमोल आदि को व्यापारिक योगदान के लिए भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.