Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आईओपी में शिक्षकों का सम्मान

by Raju Chaurasia • September 7, 2022
Advertisement
Ad

वृंदावन (मथुरा)। आईओपी वृंदावन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  के बैनर तले शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सचिव नामदेव शर्मा ने पटका ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर महाविद्यालय के पूर्व अवकाश प्राप्त डॉ. प्रताप पाल शर्मा, जीआर यादव  के अलावा केंद्रीय विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आरएस सारस्वत एवं स्वाबलंबी इंटर कॉलेज छटीकरा के पूर्व प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा का सम्मान किया। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा चयनित महाविद्यालय में पदभार ग्रहण करने वाले डॉ. हेमेंद्र कुमार, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. पवित्र गोस्वामी, डॉ. मृदुला पांडे एवं डॉ रीना वर्मा का भी सम्मान किया गया। संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजिका राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मी गौतम ने समाज हित और राष्ट्रहित के लिए शिक्षकों को जागरूक रहने के लिए अपील की। प्राचार्य डॉ. पीके सारस्वत ने सभी का आभार जताया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.