Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में 17 को होगा उद्यमी-व्यापारी समागम, मोदी के जन्मदिवस पर 75 जिलों के व्यापारी भाग लेंगे

by Raju Chaurasia • September 9, 2022
Advertisement
Ad

मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि 17 सितंबर का दिन भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण दिवस है। उत्तर प्रदेश का व्यापारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य आयोजन के माध्यम से स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर भारत का आगाज करके उनके संकल्प के साथ अपने को प्रतिबद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को उद्यमी/व्यापारी समागम होगा।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की कोर समिति की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए गर्ग ने कहा कि प्रदेश के सभी उद्यमी और व्यापारियों को इस दिवस को खास बनाना है। यह दिवस देश को और देश के उद्यमी और व्यापारी को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक प्रगति की दशा में बढ़ने वाला मील का पत्थर साबित होगा।
गर्ग ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति अग्रसेन चौक मसानी स्थित होटल मुकुंद विहार में होगी। उसके पश्चात 5000 उद्यमी, व्यापारियों का समागम हाईवे स्थित नई मंडी परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों से उद्यमी और व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। व्यापारिक समस्या और आवश्यकताओं पर प्रस्ताव और सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार मामा, नगर अध्यक्ष रमेश चंद चतुर्वेदी, महामंत्री सुनील अग्रवाल, मंगीलाल आढ़तिया, शशिभानु गर्ग एवं सचिन अग्रवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने प्रदेश में महिला व्यापारी संगठन की घोषणा करते हुए गाजियाबाद इंदिरापुरम की डॉ. सपना बंसल को महिला प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.