Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘‘नैनन में श्याम समाय गयौ, मोहे प्रेम को रोग लगाय गयौ री’’

by Raju Chaurasia • September 16, 2022
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। जेसीआई मथुरा ने भक्ति भाव से ओत प्रोत नंदोत्सव कार्यक्रम में निदेशक मनोज शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव संदर्भित ‘ब्रज में है रही जय जयकार नंद घर लाला आयौ है’ व ‘नंद के अंगना में बज रही आज बधाई’ आदि गीतों पर नंदबाबा रूप में कार्यक्रम संयोजक संजीव गोयल व मैया यशोदा रूप में चेयरपर्सन निशा गोयल ने बधाई में उपहार बांटे।

गोपी-गोपिकाएं बने अध्यक्ष अजय अग्रवाल व प्रथम महिला अंजू अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नितकिशोर व बीनल गर्ग, पूर्व अध्यक्ष संजीव शिववाला, सचिव शालिनी अग्रवाल, अनुज-सुगंधा अग्रवाल, उमेश-शोभा गोयल ने झूलना में बैठे बाल गोपाल कृष्ण को पुष्प अर्पित कर ‘मनमोहन तुम्हें रिझाऊं तुम्हें इतनो लाड़ लडाऊ बसाके तुम्हें नैनन में’ गीत पर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति दी।

अर्चना अग्रवाल व राधा सिंघल ने ‘नैनन में श्याम समाय गयौ मोहे प्रेम को रोग लगाए गयौ’ गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी! सभी जेसीज ने ’नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ पर डांडिया नृत्य कर समा बांधा। कोषाध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, विजय बंसल, दीपक गुप्ता, नीरज अग्रवाल, दिनेश गर्ग, शोभा गुप्ता एवं वर्षा गर्ग आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.