Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाराजा अग्रसेन के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान

by Raju Chaurasia • September 27, 2022
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। अग्रवाल सेवा समिति के बैनर तले महाराजा अग्रसेन की  जयंती मथुरा रोड स्थित अग्र वाटिका पर मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, बसेरा ग्रुप के चेयरमैन  राम किशन अग्रवाल, कन्हैया लाल सराफ, नरेंद्र अग्रवाल गया वाले एवं  विपिन अग्रवाल मुकुट वाले ने किया। संस्थापक अध्यक्ष अखिल अग्रवाल खांड वाले, अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अतिथियों का  पटका पहनाकर सम्मान किया।

मुख्य अतिथि जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने  ंअग्र बंधुओं से महाराजा अग्रसेन के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया, जिससे समाज में एकता तथा अखंडता बनी रहें । विशिष्ट अतिथि आरके ग्रुप के चेयरमैन राम किशोर अग्रवाल ने नगर के विकास  मेंसभी अग्र बंधुओं को  सहयोग करने पर जोर दिया, जिससे अग्र समाज का नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखा जा सके।
संस्थापक अध्यक्ष अखिल अग्रवाल खांड वाले ने बताया कि महाराजा  अग्रसेन जयंती महोत्सव  अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम में नगर में अग्र पताका वितरण , यमुना आरती, अग्र वाटिका पर पुष्पांजलि व  रेन बसेरा पर दरिद्र नारायण सेवा की गई।

कार्यक्रम में  अशोक सर्राफ,  विश्वनाथ गुप्ता , भीमसेन अग्रवाल, राकेश मिठाई वाले, प्रो. के एम अग्रवाल , मूलचंद अग्रवाल ,चंद्र प्रकाश अग्रवाल ,कृष्ण चंद्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल ,गौरव अग्रवाल, आलोक बंसल ,शुभम सराफ ,अभिनव अग्रवाल ,प्रसंग अग्रवाल, पंकज टाल वाले, राजू बीड़ी वाले, अशोक अग्रवाल एवं रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।  संचालन  सचिव राजकुमार अग्रवाल ने किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.