Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एटीएम बदल कर रुपये निकालने वाले चार गिरफ्तार

by Raju Chaurasia • September 28, 2022
Advertisement
Ad
यूनिक समय, मथुरा। हाइवे पुलिस, स्वांट और सर्वलाइंस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करके टेक मैन सिटी गेट  के समीप लगे एटीएम के समीप से चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 एटीएम कार्ड बरामद किए है। चौरो एक कार में सवार होकर आए थे।  एटीएम में सीधे साधे लोगों को भ्रमित कर उनके कार्ड बदल कर रुपये निकाल लेते थे।
पुलिस के अनुसार टेकमैन सिटी गेट के समीप लगे एटीेएम के समीप वैन्यू  कार को खड़ी कर एटीएम से पैसे निकालने के लिए आने वाले सीधे साधे लोगों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुस्तकीम निवासी अलवाला, नूह मेवात, शहजाद निवासी जानरऊ खंड कालोनी नूह मेवात, मौहम्मद आसिक निासी खीरोटा नूह व जहीर खान निवासी वार्ड नंबर पाच नियर बिजली बोर्ड नूह मेवात है। अभियुक्तों द्वारा एटीएम में आने वाले सीधे साधे लोगों को भ्रमित कर उनके कार्ड को बदलकर बंद कार्ड थमा कर पैसे निकाल लिए जाते थे। यही नहीं इनके पास एक लोहे की टी नूम चाबी भी मिली है जिससे एटीएम फंसे एटीएम कार्ड को भी निकाल लिया जाता था। पुलिस को बताया कि वह इस तरह कई एटीएम से लोगों के रुपये निकाल लेते थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.