Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमेरिका में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, संदिग्ध पकड़ा गया

by यूनिक समय • October 15, 2022
Advertisement
Ad

अमेरिका के उत्तर कैरोलाइना के रेलीग में बृहस्पतिवार को 15 वर्ष के एक किशोर ने अपने पड़ोस की एक सड़क पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में वह एक अन्य इलाके में गया और वहां गोलीबारी करके तीन और व्यक्तियों की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। रेलीग पुलिस प्रमुख एस्टेला पैटरसन ने कहा कि देर रात हुई गोलीबारी के बाद संदिग्ध को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पैटरसन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पीड़ित व्यक्ति नस्ली रूप से विविध समूह के हैं और उनकी उम्र 16 से लेकर 50 वर्ष के करीब है। मृतकों में रेलीग का एक पुलिस अधिकारी गेब्रियल टोरेस (29) भी शामिल है जो घटना के समय ड्यूटी पर नहीं था। उक्त अधिकारी गोलीबारी के समय काम पर जा रहा था। पुलिस ने अन्य पीड़ितों की पहचान: निकोल कोनर्स (52), मैरी मार्शल (34), सुजैन कर्नाट्ज़ (49) और जेम्स रोजर थॉम्पसन (16) के तौर पर की है। 59 वर्षीय मार्सिले लिन गार्डनर घायल हैं और शुक्रवार को उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना में घायल हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी 33 वर्षीय केसी जोसेफ क्लार्क को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि पुलिस ने संदिग्ध की तुरंत पहचान नहीं की और वह घंटों तक अधिकारियों की पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने बताया कि उसे बाद में एक घर में घेर कर पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि संदिग्ध कैसे घायल हुआ। पैटरसन ने कहा कि गोलीबारी की घटना के चलते पुलिस ने व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और संदिग्ध को खोजने और पकड़ने के लिए 3 किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में छानबीन की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस घटना के पीछे कोई मकसद का पता नहीं चला है। गवर्नर आर. कूपर ने गोलीबारी की घटना को ”बंदूक हिंसा का एक क्रूर और दुखद घटना” कहा। उन्होंने कहा, ”आज हम दुखी हैं, हम गुस्से में हैं और हम सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं।” रेलीग मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने कहा कि गोलीबारी की घटना शाम करीब पांच बजे शहर के उत्तर-पूर्व स्थित एक आवासीय क्षेत्र में हुई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.