Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा के एक होटल में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की जलने से मौत, 2 गंभीर रूप से झुलसे

by यूनिक समय • November 3, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज सुबह अग्निकांड हो गया। शहर के एक होटल में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। इस आग ने देखते ही देखते बड़ा रूप धारण कर लिया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। लेकिन आग से दो कर्मचारियों की मौत की खबर है।

उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर मथुरा में आज गुरुवार सुबह आग लगने का बड़ा हादसा हो गया। मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के एक होटल में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने के हादसे में 2 कर्मचारियों की झुलसकर मरने की खबर ह। वहीं दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसने के कारण घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी आग

बताया जाता है कि आग आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी है, जिसमें 2 कर्मचारी फंस गए थे।  घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग यानी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंच गईं। होटल में लगी यह आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही होटल में भगदड़ मच गई। आग में दो कर्मचारी फंस गए।

आग पर काबू पा लिया गया है: फायर ब्रिगेड अधिकारी

मथुरा के मुख्य फायर ब्रिगेड अफसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आज सुबह करीब 4:30 बजे आग की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि पहले मंजिल (होटल के) पर स्टोर रूम में आग लगी है। आग में 2 लोग झुलसे हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

अभी पता नहीं चल पाया आग लगने का कारण

आग किन कारणों से लगी है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि इतना जरूर पता चला है कि होटल में आग से बचाव के कोई सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। उधर, व्रत फायर बिग्रेड के अधिकारियों का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही हाइब्रिड दमकल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.