Wed, Nov 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: 24 नवंबर को भव्य रूप में आयोजित होगा देव दीपावली महोत्सव; समिति ने सीएम योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

by Tarun Bhardwaj • November 4, 2026
In Mathura, the Dev Deepawali Mahotsav Samiti submitted a memorandum addressed to CM Yogi

Mathura News: 24 नवंबर को भव्य रूप में आयोजित होगा देव दीपावली महोत्सव; समिति ने सीएम योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा में देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा (24 नवंबर, मंगलवार) के अवसर पर आयोजित होने वाले देव दीपावली महोत्सव को और अधिक भव्य व अलौकिक बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पिछले 20 वर्षों से निरंतर यमुना के पौराणिक घाटों पर दीप प्रज्वलित कर महोत्सव मना रही समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें शासकीय स्तर पर सहयोग और भव्यता प्रदान करने की मांग की गई है।

सतीबुर्ज राजा घाट पर शंखध्वनि से होगी शुरुआत

समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा एडवोकेट और महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 24 नवंबर की शाम 5:00 बजे सतीबुर्ज स्थित ऐतिहासिक राजा घाट पर वैदिक शंखध्वनि के साथ होगा। इस भव्य आयोजन में ब्रज के पूज्य संत-धर्माचार्य, मथुरा के गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। पौराणिक मान्यताओं का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक ब्रजमंडल में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास रहता है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन वे मां यमुना से विदाई लेकर अपने-अपने धाम लौटते हैं।

कृष्णगंगा घाट से ध्रुव घाट और केशव दुर्ग तक सजेगी दीपमाला

समिति के उपाध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, पंडित पंकज शर्मा, महेंद्र दत्त आचार्य एडवोकेट और अखिलेश मिश्रा पिंटू ने बताया कि कृष्णगंगा घाट से लेकर ध्रुव घाट तक तथा यमुना पार स्थित समस्त पौराणिक घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऐतिहासिक केशव दुर्ग (कंस किला) पर भी विशेष दीपोत्सव का आयोजन होगा। पूरे क्षेत्र को विद्युत झालरों, मनमोहक फूलों और आकर्षक रंगोली से सुसज्जित किया जाएगा।

दीप जलाने का आह्वान

समिति ने समस्त ब्रजवासियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा मोक्षदायिनी मां यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने का पवित्र संकल्प लेने की भावुक अपील की है। साथ ही नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अमर शहीदों की आत्मशांति, अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पूर्वजों की पावन स्मृति में मां यमुना के चरणों में कम से कम एक दीप अवश्य प्रज्वलित करें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: इंचार्ज प्रधानाध्यापक तैनातियों की जांच के लिए सीडीओ ने गठित की तीन सदस्यीय समिति; होगी पड़ताल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ऑकलैंड के ईडन पार्क में विराट कोहली का जादुई कैच; एक हाथ से डाइव लगाकर नाथन स्मिथ को किया आउट मथुरा में 24 नवंबर को भव्य रूप में आयोजित होगा देव दीपावली महोत्सव इंचार्ज प्रधानाध्यापक तैनाती की जांच के लिए सीडीओ ने गठित की तीन सदस्यीय समिति केनरा बैंक और PNB ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव ट्रेड मार्केट में मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव; पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना ‘सावन आया है’ रिलीज कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर गहराया विवाद; थाने पहुंचे सांसद पप्पू यादव, दर्ज कराई शिकायत मथुरा में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने एसडीएम स्तर के पांच अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र