Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन होंगे अब आसान, लागू होने जा रही है नई व्‍यवस्‍था

by यूनिक समय • November 15, 2022
Advertisement
Ad

बांकेबिहारी मंदिर में लगातार भीड़ का दबाव बढ़ते देख मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन ने लिया फैसला। अब दिन में 11 घंटे दर्शन देंगे बांकेबिहारी जी। एक दो दिन में चालू होगी नई व्यवस्था।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में लगातार बढ़ रहा भक्तों का दवाब कम होने का नाम नही ले रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन ने मंदिर के दर्शन समय में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए हैं। बदले समय के अनुसार अब ठाकुर बांकेबिहारी जी सुबह और शाम सादे पांच घंटे भक्तों को दिन में कुल 11 घंटे दर्शन देंगे।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन ने तत्काल प्रभाव से मंदिर के दर्शन समय म बढ़ोतरी करते हुए शरद ऋतु में सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 4 से 9.30 तक करने के आदेश दिए हैं। जबकि ग्रीष्मकालीन समय परिवर्तन कुछ इस प्रकार होगा। सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक और शाम 5 से रात 10.30 तक होगा। जबकि अब तक मंदिर के दर्शन का समय सुबह 8.45 से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम को 4.30 से रात 8.30 तक है। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया आदेश मिलने के बाद सेवायतों से दर्शन समय बढ़ाने को लेकर व्यवस्था बनाने पर मंथन चल रहा है। एक दो दिन में नई व्यवस्था शुरू होगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.