Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या का रखती हैं खास ख्याल, वीडियो में हाथ थामे आईं नजर

by यूनिक समय • January 3, 2023
Advertisement
Ad

मुंबई में बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद परिवार संग शॉर्ट ट्रिप पर गई थीं। जहां से वापसी के दौरान वो पैपराजी के कैमरों से नहीं बच पाईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या और पति संग वेकेशन मनाकर मुंबई वापस आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह आराध्या का हाथ पकड़े दिख रही हैं। मां-बेटी के इस वीडियो को देख फैंस ऐश्वर्या की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आराध्या की हाइट अब लगभग अपनी मां ऐश्वर्या राय जितनी हो चुकी है लेकिन फिर भी वह मम्मी का हाथ पकड़कर ही चलती है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कुछ लोग ऐश्वर्या को ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि ट्रोलर्स को कमेंट सेक्शन में फैंस से करार जवाब भी मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऐश्वर्या राय के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में ऐश्वर्या राय ब्लैक में नजर आईं तो वहीं आराध्या लाइट पिंक टॉप में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ऐश्वर्या राय और आराध्या साथ में एयरपोर्ट से निकलती हैं। इस दौरान ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठती हैं, वहीं अभिषेक बच्चन बाद में आते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय बेटी का हाथ पकड़े दिखी हैं, ऐसा अक्सर ही होता है कि ऐश्वर्या अपनी बेटी का हाथ थामे दिखें।

ऐश्वर्या राय न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि निजी जिंदगी को भी बखूबी संभालती हैं। ऐश्वर्या एक्ट्रेस होने के साथ बेहतरीन मां भी हैं। ऐश्वर्या राय फंक्शन और खास मौकों पर बेटी आराध्या को अपने साथ लेकर जाती हैं और इस दौरान अक्सर अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बर्थडे के मौके पर ऐश्वर्या राय बप्पा के दर्शन करने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं थीं। इस दौरान भी ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या मौजूद रहीं। अगर बात ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की करें तो वो हाल ही में मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ में नजर आई थीं। आने वाले समय में ऐश्वर्या राय ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ में दिखाई देंगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.