Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार

by manish • September 4, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने ऐलान किया है कि कर्मचारी और शिक्षक वोट की चोट से पुरानी पेंशन हासिल करके रहेंगे। एक अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश का पेंशन विहीन नौजवान लाखों की संख्या में नई पेंशन के खिलाफ हुंकार भरेगा।

प्रदेश महामंत्री डा. नीरजपति त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन को लेकर उठाये सवाल- Old Pension Scheme

श्री बंधु जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित पेंशन जागरूकता सम्मेलन में कर्मचारियों और शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री डा. नीरजपति त्रिपाठी ने सवाल उठाया कि सुरक्षा करने वाले अर्धसैनिक बलों को पुरानी पेंशन ना देना कौन सा राष्ट्रवाद है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आशाराम यादव ने कहा कि हमें निरंतर संघर्ष करते रहना है। मंडल पर्यवेक्षक राकेश रमन ने कर्मचारियों से एक अक्टूबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता मनीष दयाल ने कहा कि कर्मचारी 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी वोट की ताकत दिखाएंगे जो वोट की बात करेगा वही देश पर राज करेगा।

अटेवा की जिला संयोजिका प्रदीपिका रानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। ा संचालन कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र यादव एवं सरिता चाहर ने किया। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने आभार जताया।

यह भी पढ़े :अब गोवर्धन—बरसाना— कोसी मार्ग बनेगा फोर लेन

कार्यक्रम में धर्मेन्द्र गोयन, नितिन चतुर्वेदी, प्रमोद पटेल,सरिता चाहर, सीमा, शिवाजी सिंह,डोरी लाल, संजय रंजन,शिशिर पटेल, राजेंद्र सिंह ,भूपेंद्र वर्मा, रामजी वर्मा, शिवकुमार शर्मा, श्यामलाल, प्रीतम सिंह, जयप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार,सुधा टेंगर, उदय,श्रवण यादव, रामचंद्र यादव, इरशाद अहमद, सीमा,पूनम, शालिनी,रीना,अनीता तथा चेतना आदि ने सहभागिता की।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.