Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा: एलोन मस्क ने अपने बेटे के नाम में क्यों लगाया चंद्रशेखर!

by manish • November 3, 2023
Advertisement
Ad

लंदन। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर एआई सेफ्टी समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए यूके गए हैं। इस दौरान टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क उनसे मिले। बातचीत के दौरान मस्क ने कहा कि उनके बेटे का मिडिल नेम चंद्रशेखर है।

राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर पोस्ट किया, “देखें यूके के बैलेचली पार्क में एआई सेफ्टी समिट में किनसे मुलाकात हुई। एलोन मस्क ने बताया कि उनके बेटे शिवोन जिलिस का मिडिल नेम चंद्रशेखर है। यह उन्होंने 1983 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर एस चन्द्रशेखर के नाम पर रखा है।”

प्रोफेसर सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर भारतीय खगोलशास्त्री थे। तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं के सैद्धांतिक अध्ययन के लिए उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था। राजीव चंद्रशेखर के पोस्ट पर शिवोन जिलिस के एक्स हैंडल से रिप्लाई किया गया, “हाहा, हां, यह सच है। हम उन्हें संक्षेप में शेखर कहते हैं। यह नाम हमारे बच्चों की विरासत और अद्भुत सुब्रमण्यम चंद्रशेखर के सम्मान में चुना गया था।”

गौरतलब है कि मंत्री चन्द्रशेखर बकिंघमशायर के बैलेचले पार्क में आयोजित एआई सेफ्टी समिट में दुनिया भर के प्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए। बैलेचले पार्क आधुनिक कंप्यूटिंग का घर है। यहां प्रसिद्ध ब्रिटिश गणितज्ञ एलन ट्यूरिंग की टीम ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनिग्मा कोड तोड़ा था। चन्द्रशेखर ने शिखर सम्मेलन के मौके पर कई बैठकें कीं। वह ब्रिटेन के एआई और बौद्धिक संपदा राज्य मंत्री जोनाथन कैमरोज और ऑस्ट्रेलियाई उद्योग और विज्ञान मंत्री एड ह्युसिक से मिले।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.