Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इंडिया गठबंधन को पहला बड़ा झटका, ममता बोलीं- कांग्रेस से हमारा कोई संपर्क नहीं

by tanuja • January 24, 2024

इंडिया गठबंधन को पहला बड़ा झटका, ममता बोलीं- कांग्रेस से हमारा कोई संपर्क नहीं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भी उन्हें अब तक न्योता नहीं भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, इसके बावजूद रैली को लेकर हमसे बात नहीं की गई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों से मिलकर बने इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका दिया है। उन्होंने एलान किया है कि आम चुनाव में सीट साझा करने पर उनका किसी से संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी अकेले ही उतर सकती है। इसे राज्य में कांग्रेस और लेफ्ट के टीएमसी के साथ लाने की कोशिशों को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

ममता ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने मेरा कोई भी प्रस्ताव नहीं माना है। ऐसे में हमारी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में किसी भी पार्टी में तालमेल नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भी उन्हें अब तक न्योता नहीं भेजा गया है।

ममता ने कहा कि हम सेक्युलर पार्टी हैं और भाजपा को हराने के लिए हमें जो करना होगा हम करेंगे। हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, इसके बावजूद भारत जोड़ो यात्रा निकालने को लेकर हमसे बात नहीं की गई। बंगाल से जुड़े किसी भी मामले में हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.