Sun, Jun 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शाहजहांपुर में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से 12 श्रद्धालुओं की मौत, ऑटो से गंगा स्नान करने जा रहे थे सभी

by tanuja • January 25, 2024
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। अल्हागंज थाना क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 12 श्रद्धालुओं के मरने की खबर है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए ढाई घाट जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में करीब 12 लोगों की मौत की सूचना है। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग ही सवार थे। हादसे में चालक समेत सभी मौत हो गई है। हादसे के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.