Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तेलंगाना में टाउन प्लानिंग अधिकारी के परिसर में तलाशी, 40 लाख नकद के साथ 100 करोड़ की संपत्ति बरामद

by tanuja • January 25, 2024

तेलंगाना में टाउन प्लानिंग अधिकारी के परिसर में तलाशी, 40 लाख नकद के साथ 100 करोड़ की संपत्ति बरामद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

एसीबी के सूत्रों ने बताया, टाउन प्लानिंग अधिकारी बालाकृष्ण के परिसर में कुल 14 टीमों ने छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि तलाशी गुरुवार को भी जारी रहेगी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने तेलंगाना में एक टाउन प्लानिंग अधिकारी के परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 40 लाख नकद और 100 करोड़ रुपये की संपत्ति और अन्य कीमती सामान जब्त किए गए है।
एसीबी के सूत्रों से पता चला कि टाउन प्लानिंग अधिकारी बालाकृष्ण के परिसर में कुल 14 टीमों ने छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि तलाशी गुरुवार को भी जारी रहेगी। तलाशी के दौरान प्लानिंग अधिकारी के परिजन एसीबी टीमों के साथ सहयोग करते हुए नहीं दिखे। एसीबी ने नकद के साथ 2.5 किलो सोना, 32 लाख की घड़ी और मोबाइल फोन, फ्लैट और बैंक जमा सहित 100 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.