Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देश में कई जगह सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, अपने शहर में तेल के नए दाम जानिए

by Raju Chaurasia • January 29, 2024

देश में कई जगह सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, अपने शहर में तेल के नए दाम जानिए

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

भारत में रोजाना सुबह 6 बजे तेल कंपनियां ईंधन के दाम में संशोधन करती है और कीमतों को जारी करती हैं। वेबसाइट और फोन के जरिए अपने ग्राहकों तक इसकी जानकारी भी पहुंचाती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से ईंधन के दाम में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि, कच्चे तेल के दाम हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, लगातार ईंधन की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है।

भारत की बात करें तो उत्तर प्रदेश और बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price) कम हुई है। महीने के आखिरी सोमवार, 29 जनवरी 2024 को तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में तेल के दाम कम हुए हैं। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी बढ़ी या घटी है।

शहर Petrol Price Diesel Price
दिल्ली 96.72  89.62
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता  106.03  92.76
मुंबई 106.31 94.27
नोएडा 96.59 89.76
गुरुग्राम 97.10 89.96
बिहार 107.48 94.26
गाजियाबाद 96.58 89.75
प्रयागराज 97.17 90.64
लखनऊ 96.57 89.76
अयोध्या 97.03 90.22
आगरा 96.63 89.57
जयपुर 108.48 93.69
पटना 107.48 94.26
कानपुर 96.71 90.13
मेरठ 96.31 89.64
वाराणसी 96.89 90.64
मथुरा 96.35 89.61

29 जनवरी 2024 को ग्लोबली बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखने को मिला है। यहां पर लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमत प्रति बैरल 84.18 डॉलर है। जबकि, डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट प्रति बैरल 78.60 डॉलर हो गया है।

रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमत को अपडेट किया जाता है। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए जाते हैं। आप घर बैठे भी ईंधन के दाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए भारतीय तेल कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर SMS करके भी तेल के नए दाम देख सकते हैं।

भारत पेट्रोलियम को 9223112222 नंबर पर RSP और शहर का पिन कोड लिखकर भेजें। इंडियन ऑयल को 9224992249 नंबर पर RSP और शहर का पिन कोड लिखकर भेजें। इसके अलावा HPCL को 9222201122 नंबर पर HP और शहर का पिन कोड लिखकर भेजकर ईंधन के रेट का पता कर सकते हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.