Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

MP Road Accident: डिंडौरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, हादसे पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

by vaishali • February 29, 2024
Advertisement
Ad

मध्यप्रदेश के डिंडौरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं।

डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है|सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण देवरी गांव के हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.