Mon, Nov 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘हमारे राम सीधे, कृष्ण टेढ़े’ बयान पर संतों के विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने जारी की सफाई; बोले- “हम कृष्ण विरोधी नहीं”

by Tarun Bhardwaj • November 2, 2026
Dhirendra Shastri issues clarification regarding his 'Our Ram is straightforward, Krishna is devious' statement

‘हमारे राम सीधे, कृष्ण टेढ़े’ बयान पर संतों के विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने जारी की सफाई; बोले- “हम कृष्ण विरोधी नहीं”

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिए गए एक व्याख्यान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। 10 अक्टूबर को वीडियो सामने आने के बाद मथुरा एवं ब्रज क्षेत्र के साधु-संतों ने कड़ा विरोध जताया और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था— “तुम अपने वाले ठाकुरजी की एक भी फोटो देख लो। खड़े भी होते हैं, तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कहीं कमर लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं। हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं, एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा, चलना भी सीधा, दिखते भी सीधे हैं। तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं। पर्वत उठाना बड़ी बात नहीं, हमारे भगवान के चेले ने पूरा पर्वत उड़ा दिया था। हमारे वालों का धाम भी सीधा- अयोध्या, तुम्हारे वाले का- वृंदावन!”

धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

संत समाज और श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सोमवार को अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनकी बात का गलत मतलब निकाल लिया है। वे स्वयं ठाकुरजी और ब्रजभूमि के परम भक्त हैं तथा जब भी प्रार्थना करते हैं, तो यही मांगते हैं कि उन्हें ब्रज में वास मिले। उन्होंने कहा कि वे स्वयं श्रीमद्भागवत कथा कहते हैं और भगवान राम व श्री कृष्ण में भेद करने का उनका कोई इरादा नहीं था।

काव्य पद की व्याख्या का दिया संदर्भ, मांगी क्षमा

अपनी सफाई में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा— “जैसे सखियां श्रीराम को और गोपियां श्रीकृष्ण को उलाहना देती हैं, या कवि बिंदुजी महाराज व संत कोकिल सांई जी उलाहना देते हैं, वैसे ही हमने भी भाव में एक प्रचलित पद ‘बंसी बजाना तो खेल ही है, पर धनुष उठाना खेल नहीं’ की व्याख्या की थी। लोगों ने पूरा वीडियो देखने के बजाय आधा वीडियो देखकर हमें कृष्ण विरोधी बता दिया।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि वे कृष्ण जन्मभूमि के लिए बार-बार आवाज उठाते हैं और उनके नाम में भी उन्हीं का नाम जुड़ा है। अंत में उन्होंने कहा— “अगर हमारी इस बात, व्याख्या या भाव से किसी के मन को ठेस पहुंची है, तो हम माफी मांगते हैं। हमारी बात का गलत मतलब निकालकर उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें। राम और कृष्ण दोनों एक ही हैं, उनमें कोई अंतर नहीं है।”

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: थाना हाईवे क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर रोहताश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अहमदाबाद में अंधविश्वास के चलते एक पिता ने अपने 10 साल के मासूम बेटे की हत्या ‘राम-कृष्ण’ तुलनात्मक वक्तव्य पर संतों के रुख के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने जारी की सफाई थाना हाईवे क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर रोहताश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में मध्यरात्रि में श्रद्धालुओं ने किया महास्नान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान ने रचाई शादी ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘कांटे’ फेम निर्देशक संजय गुप्ता का निधन कोतवाली क्षेत्र के घीया मंडी स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे भाव