Mon, Nov 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: थाना हाईवे क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर रोहताश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • November 2, 2026
Main accused in property dealer Rohtash Singh murder case arrested

Mathura News: थाना हाईवे क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर रोहताश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर रोहताश सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल को रविवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पालीखेड़ा-महोली रोड के समीप हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पूर्व विवाद और पुलिस शिकायत को लेकर हुई थी वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोली गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर रोहताश सिंह बुधवार शाम अपने निर्माणाधीन मकान से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही विकास उर्फ विशाल और उसके साथियों से उनका विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद रोहताश सिंह द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया और गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के पश्चात पुलिस महानिदेशक व स्थानीय अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

अवैध असलहा व बिना नंबर की बाइक बरामद

रविवार रात मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पालीखेड़ा क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस बल पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में मध्यरात्रि में एक लाख से अधिक दंपत्तियों ने लगाई डुबकी; मांगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

थाना हाईवे क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर रोहताश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में मध्यरात्रि में श्रद्धालुओं ने किया महास्नान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान ने रचाई शादी ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘कांटे’ फेम निर्देशक संजय गुप्ता का निधन कोतवाली क्षेत्र के घीया मंडी स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे भाव श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 की सफल उड़ान; इसरो ने लॉन्च किया अगली पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लगी मेटल टेस्टिंग मशीन