यूनिक समय, मथुरा। पावन धाम गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित राधाकुंड में अहोई अष्टमी के पावन अवसर पर पारंपरिक महास्नान का आयोजन हुआ। मध्यरात्रि 12 बजते ही देश-विदेश से आए एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं और निसंतान दंपत्तियों ने राधाकुंड के पवित्र जल में डुबकी लगाकर राधा रानी के जयकारे लगाए। मान्यता है कि अहोई अष्टमी की मध्यरात्रि में राधाकुंड में स्नान करने और कुष्मांड (पेठा फल) अर्पित करने से निसंतान दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसी अगाध श्रद्धा के साथ हजारों दंपत्तियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर कुंड में डुबकी लगाई और अपनी मनोकामनाएं मांगीं। देशभर से पहुंचे श्रद्धालु महास्नान को लेकर शनिवार शाम से ही राधाकुंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। लगभग डेढ़ किलोमीटर के दायरे में फैले कुंड के चारों तरफ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर कुंड के सभी प्रमुख घाटों को आकर्षक और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। गुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने स्थानीय प्रबंधन व व्यवस्थाओं की सराहना की। सुरक्षा के कड़े इंतजाम महास्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। संपूर्ण मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 13 जोन और 31 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 30 होल्डिंग एरिया बनाए गए, जहां से श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से चरणबद्ध तरीके से कुंड की ओर भेजा गया। ड्रोन और 36 सीसीटीवी कैमरों से रखी गई नजर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। घाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फ्लड पीएसी, स्थानीय गोताखोर और भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पूरे मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर 36 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से पैनी नजर रखी गई, जिससे महास्नान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: 5 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा मोटोरोला का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]