Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, गुजरात से बने रहेंगे सांसद

by Raju Chaurasia • March 4, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, गुजरात से बने रहेंगे सांसद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा राज्यसभा सभापति ने स्वीकार कर लिया है। जानकारी दे दें कि जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से अपनी सदस्यता छोड़ी है। वहीं, नड्डा हाल ही में गुजरात से राज्यसभा सांसद भी चुने गए हैं। जिस पद वे अभी बने रहेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 दिन पहले 20 फरवरी को गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं।

इसी के बाद भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने के बाद ही नड्डा ने इस्तीफा दिया। जानकारी दे दें कि नड्डा का हिमाचल से 14 दिन का कार्यकाल बाकी था, पर इससे पहले ही नड्डा ने अपना इस्तीफा राज्यसभा सांसद को सौंप दिया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.