Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुंबई में तीन मंजिला इमारत के तीसरे तल पर लगी भीषण आग!

by Raju Chaurasia • March 12, 2024

मुंबई में तीन मंजिला इमारत के तीसरे तल पर लगी भीषण आग!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुंबई। नवी मुंबई के कामथपुरा इलाके में सोमवार देर रात तीन मंजिला एक इमारत के तीसरे तल पर आग लग गई। बिल्डिंग के तीसरे तल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर दमकल कर्मी, इंजीनयर्स और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। जान बचाने के लिए बिल्डिंग के लोग भागते नजर आए। हालांकि घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं होने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि नवी मुंबई स्थित अली अकबर चॉल के थर्ड फ्लोर पर सोमवार रात को आग लग गई थी। घटना की जानकारी पर पहंची दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंची। छिटपुट घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। करीब डेढ़ घंटे की मश्क्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

मुंबई आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते सप्ताह भी तुर्भे बस डिपो पर भीषण आग लग गई थी। इस दौरान कई बसें जल कर राख हो गई थीं दमकल कर्मियों ने घंटों मेहनत की तब जाकर आग बुझी थी। आग लगने का कारण तब भी स्पष्ट नहीं हो सका था और इस मामले की जांच अभी चल रही है।

मुंबई कॉमर्शियल कहे जाने वाले ऑप्शन कॉमर्शियल सेंटर, मिलन सबवे सांताक्रूज वेस्ट में भी पिछले माह आग लग गई थी जिससे भीषण तबाही मची थी। बिरहान मुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन और मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया था कि बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग फैल गई थी। इस दौरान 37 लोगों को बिल्डिंग से रेस्क्यू किया गया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.