Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सहकर्मियों ने ‘सख्त’ बॉस को भाड़े के गुंडों से प‍िटवाया, वीडियो वायरल

by Raju Chaurasia • April 6, 2024

सहकर्मियों ने ‘सख्त’ बॉस को भाड़े के गुंडों से प‍िटवाया, वीडियो वायरल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

बेंगलुरु में एक बॉस की पिटाई का मामला सामने आया है। सहकर्मियों ने ही भाड़े के गुंडे हायर करके उसे पिटवा दिया। गुंडों ने उक्त बॉस को बीच सड़क घेरकर रॉड से पीटा। किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हमले में घायल बॉस ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।

पीड़ित बॉस ने अपने सहकर्मियों पर शक जताया है। पुलिस ने उसके सहकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपियों ने हमला कराने की वजह भी बताई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारपीट बेंगलुरु में कल्याण नगर के पास रिंग रोड पर की गई। पीड़ित का नाम सुरेश है और वह एक प्राइवेट फर्म डेयरी उत्पाद कंपनी में ऑडिटर है। उस पर उसी के साथ काम करने वाले उमाशंकर और विनेश ने हमला कराया है। हमला कराने के लिए उसने कंपनी के पूर्व कर्मचारी संदीप की मदद ली।

संदीप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे पिटवाया। पुलिस पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उन्होंने सुरेश को पिटवाया, क्योंकि वह काफी प्रेशर बनाता था। वह एक साल से कंपनी में कार्यरत है और ऑडिटिंग अधिकारी के रूप में सख्त रवैया अपनाता है। उसने कंपनी के सभी कर्मचारियों को परेशान किया हुआ है।

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरेश के आने से पहले आरोपी लापरवाही से काम कर रहे थे। कंपनी का बकाया चुकाने में देरी करते थे। सुरेश ने उनके ऊपर सख्ती बरती थी, जो उनसे बर्दाश्त नहीं हुई। सुरेश के रवैये से नाराज होकर उन्होंने अपने पूर्व सहकर्मी से मदद मांगी।

उसने दोनों को एक अन्य व्यक्ति संदीप से मिलवाया, जो इसी कंपनी में काम कर चुका है। फिर सभी ने मिलकर प्लान बनाया। सुरेश के आने-जाने के रास्ते की रेकी की और उसे बीच सड़क रोककर रॉड से पीटा। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.