Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पहले प्रेमिका का कत्ल, फिर उसके ‘दोस्त’ को मारी गोली, खुदकुशी से पहले सुनाई दिल को झकझोर देने वाली

by Gunja Singh • April 11, 2024
Advertisement
Ad

मध्य प्रदेश के इंदौर के भंवरकुआं इलाके में दोहरे हत्याकांड के बाद खुदकुशी की सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका और उसके दोस्त की हत्या की, उसके बाद खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

ऐ मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया, जाने क्यों आज तेरे नाम पे रोना आया; यूं तो हर शाम उम्मीदों में गुजर जाती थी, आज कुछ बात है जो शाम पे रोना आया… मशहूर शायर और गीतकार शकील बदायूंनी द्वारा लिखी गई ये पंक्तियां उन तमाम प्रेमियों पर सटीक बैठती हैं, जिनकी मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो पाती. इश्क की राह पर तो बहुत चले हैं, लेकिन मंजिल हर किसी को नहीं मिल पाती. कई बार जमाना दुश्मन हो जाता है, तो कई बार प्रेमी या प्रेमिका रास्ते में लगने वाले ठोकरो से गिर जाते हैं. कुछ फिसल जाते हैं, तो कुछ बदल जाते हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इदौंर में सामने आया है. यहां स्नेहा और अभिषेक की प्रेम कहानी दिल दहेला देने वाली है, जिसमें बेवफाई विलन की भूमिका में है, जो एक सुखद प्यार के दुखद अंत की वजह बनती है. 

2 अप्रैल गुरुवार, दोपहर 1.30 बजे. मध्य प्रदेश के इदौंर शहर के भंवरकुआं थाना इलाके में मौजूद स्वामी नारायण मंदिर में दोपहर को तीन नौजवान दर्शन के लिए पहुंचे थे. जूनी इंदौर की रहने वाली स्टूडेंट स्नेहा जाट अपने कजन दीपक जाट के साथ यहां आई थी, जबकि उसका एक दोस्त अभिषेक यादव यहां दोनों से कुछ बातें करने पहुंचा था.मंदिर में दर्शन करने के बाद तीनों ने वहीं बैठ कर एक दूसरे से देर तक बातें की, लेकिन अचानक ताबड़तोड़ चली गोलियों ने लोगों को सन्नाटे में डाल दिया. https://www.aajtak.in/crime/big-crime/story/tragic-love-triangle-ends-in-double-murder-and-suicide-indore-madhya-pradesh-police-opnm2-1915095-2024-04-10

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.