Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

50 साल की महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, पीड़ित के बेटे पर युवती को भगाने का आरोप : कर्नाटक

by Raju Chaurasia • May 4, 2024

50 साल की महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, पीड़ित के बेटे पर युवती को भगाने का आरोप : कर्नाटक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पुलिस ने बताया कि कुरुबा समुदाय के हनुमव्वा मेडलेरी का बेटा मंजूनाथ पिछले दो वर्षों से गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। युवती मराठा समुदाय की थी। प्रेम प्रसंग की जानकारी, जब युवती के परिजनों को लगी तो दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया था। कर्नाटक के अरेमल्लापुर गांव में महिलाओं के एक समूह ने 50 साल की एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर मारपीट की।

आरोप है कि महिला का बेटा उनकी लड़की को अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने बताया कि घटना 30 अप्रैल की है। तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि कुरुबा समुदाय के हनुमव्वा मेडलेरी का बेटा मंजूनाथ पिछले दो वर्षों से गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। युवती मराठा समुदाय की थी। प्रेम प्रसंग की जानकारी, जब युवती के परिजनों को लगी तो दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया।

इसके बाद मंजूनाथ गांव छोड़कर चला गया और अपनी बहन के साथ उसके घर पर रहने लगा। इस बीच, युवती का परिवार उसकी शादी की तैयारी करने लगे। मंजूनाथ पिछले सप्ताह गांव आया और युवती को साथ लेकर भाग गया। पुलिस के अनुसार, लड़की के परिजन इस बात से आहत हो गए। उन्होंने युवक की मां को सड़क पर घसीटा और उसे रस्सी से बिजली के खंभे से बांध दिया। महिलाओं के समूह ने उस पर हमला किया। मारपीट में तीन पुरुषों भी शामिल थे। मारपीट की जानकारी मिलते ही ग्रामीण वहां इक्ट्ठा हो गए।

उन्होंने मंजूनाथ की मां को छोड़ने के लिए आरोपी महिला-पुरुषों को नसीहत दी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। हमने इलाज के लिए महिला को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित महिला की शिकायक के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.